फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen raging on BJP against punishment to Rahul Gandhi

Nainital News: राहुल गांधी को सजा के खिलाफ भाजपा पर भड़के कांग्रेसी

Fri, 24 Mar 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 24 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congressmen raging on BJP against punishment to Rahul Gandhi
भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।   संवाद
हल्द्वानी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट से सजा दिए जाने पर कांग्रेस नेेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट से सजा सुनाए जाने की खबर मिली तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदयेश और अन्य ने स्वराज आश्रम में धरना दे दिया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि कांग्रेस भाजपा से नहीं डरेगी। राहुल गांधी को लगातार परेशान करके भाजपा कांग्रेसियों का मनोबल तोड़ना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होगा।
कहा कि भाजपा पिछले नौ साल से गांधी परिवार की छवि धूमिल करना चाहती है और जनता का ध्यान अडानी की ओर से किए गए घोटालों से हटाना चाहती है।
इस दौरान पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, संजीव आर्य, हेमंत बगड़वाल, हरेंद्र बोरा, महेश शर्मा, हरीश मेहता, गोविंद बिष्ट, मयंक भट्ट, इंद्रलाल, दीप पाठक, सुहैल सिद्दीकी, गुरप्रीत प्रिंस, ममींसा आर्या, केदार पलड़िया, जाकिर हुसैन आदि थे।
विज्ञापन


हिंदुओं की आस्था का भाजपा ने किया अपमान : माहरा
हल्द्वानी। स्वराज आश्रम में हुई वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जोशीमठ को बर्बाद होने से बचाने के लिए भाजपा ने कुछ नहीं किया। हिंदू आस्था की बात करने वाली भाजपा ने हिंदुओं का अपमान किया है। नैनीताल, मसूरी, कपकोट, धारचूला सभी खतरे की जद में है। बहुगुणा नगर नाम का गांव भी खाली हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहरा ने कहा कि राज्य में दो निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए उनसे एक भी यूनिट बिजली नहीं खरीदी गयी है जबकि कंपनियों को करोड़ों का भुगतान कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद भाजपा ने उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे। कहा कि जब से उन्होंने संसद में पीएम मोदी और अडानी की सांठगांठ का पर्दाफाश किया है तब से राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने नौकरियों को बेचने का काम किया है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सरकार का एक साल बेमिसाल नहीं, बल्कि बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed