{"_id":"5faaf14b8ebc3e9be6020bc7","slug":"congressmen-displeased-at-increased-circle-rate-led-by-leader-of-opposition-dr-indira-hridayesh-in-lalkuan-tehsil-lalkuan-news-hld4037146162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े सर्किल रेट पर बिफरे कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में लालकुआं तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े सर्किल रेट पर बिफरे कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में लालकुआं तहसील में दिया धरना
विज्ञापन
लालकुआं में धरना को सम्बोधित करती डॉ इंदिरा हरदेश्य।
- फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। बढ़े सर्किल रेट के विरोध में क्षेत्र के कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में धरना दिया। डॉ. हृदयेश ने भाजपा सरकार को पूरी तरह जन विरोधी बताया। उन्होंने सर्किल रेट को तुरंत वापस लेने की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लालकुआं वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए सर्किल रेट अत्यधिक बढ़ाए गए हैं। साल 2016 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से जारी किए गए शासनादेश में संशोधन कर वर्तमान सरकार ने अत्यंत महंगे सर्किल रेट का शासनादेश जारी किया है। सरकार को यहां रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
कहा कि कांग्रेस इस मामले को आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा बनाएगी। इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, संध्या डालाकोटी, नगर अध्यक्ष सरदार गुरुदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र खनवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, एनके कपिल, उमेश कबडवाल, कैलाश दुम्का, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, हरीश बिसौती, सागर कुमार, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य, महिला जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत, विमला जोशी, भुवन पांडे, हेमंत पांडे आदि थे।