फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen demonstrated by playing plates

कांग्रेसियों ने थालियां बजाकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated by playing plates
राशन कार्ड में जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य किए जाने के खिलाफ खाद्य आपूर्ति कार्यालय के बाहर थाली च? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। राशन कार्ड बनाने में जाति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पूर्ति विभाग कार्यालय के बाहर थाली और बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मोदी सरकार ऐसे आदेश जारी कर गरीबों का निवाला छीनने में लगी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत लोगों केपास जाति प्रमाणपत्र नहीं हैं। ऐसे में उनके राशन कार्ड भी नहीं बन पाएंगे। पंकज कश्यप, सचिन राठौर और दीपा खत्री ने कहा कि सरकार राशन कार्ड को समाप्त करने की साजिश कर रही है, जिसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में हृदयेश कुमार, हर्षित जोशी, योगेश कबड्वाल, किरन माहेश्वरी, नाजिम अंसारी, अरबाज खान, कैलाश कोहली, शमा परवीन आदि शामिल रहे।
अवैध राशन की जांच सिटी मजिस्ट्रेट से कराने की मांग
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के राकेश भट्ट ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूर्ति निरीक्षक ने जनवरी में गौजाजाली उत्तर में 48 बोरे सरकारी चावल और आठ बोरे गेहूं के पकड़े थे, जिसकी जांच खुद पूर्ति निरीक्षक कर रहे थे लेकिन छह माह बाद भी मामले में जांच पूरी नहीं हुई। राकेश ने जल्द ही मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed