{"_id":"67ba36d83f32d68a4d010912","slug":"congressmen-burnt-the-effigy-of-parliamentary-affairs-minister-haldwani-news-c-8-1-hld1029-516991-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कांग्रेसियों ने फूंका संसदीय कार्य मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कांग्रेसियों ने फूंका संसदीय कार्य मंत्री का पुतला
विज्ञापन
हल्द्वानी। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से सदन में पहाड़ को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान से कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों में भारी रोष है। कांग्रेसियों ने शनिवार को यहां बुद्ध पार्क में प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर हुई सभा में कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री का यह बयान उनकी पहाड़ विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कहा जिस भाजपा ने अपने कैडर में ही समाज को बांटने की शिक्षा दी हो, उसके मंत्री से क्या उम्मीद की जा सकती है। बाहर से आये लोगों की भूमि बताने वाले मंत्री नहीं जानते कि देवभूमि हजारों साल से देवों की तपस्थली है।
जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने भाजपा सरकार को पहाड़ विरोधी बयान देने वाले मंत्री को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की। यदि सरकार ने अग्रवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेसजन उन्हें अपने क्षेत्र में कोई भी कार्यक्रम नहीं करने देंगे। पुतला फूंकने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, हरीश पनेरू, जीवन कार्की, मलय बिष्ट, हाजी सुहैल सिद्दीकी, जया कर्नाटक, मुकुल बल्यूटिया, राधा आर्या आदि थे।