फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress workers, enraged by remarks made about Rahul, burned an effigy of Nitin Navin.

Nainital News: राहुल पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसजनों ने फूंका नितिन नवीन का पुतला

Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress workers, enraged by remarks made about Rahul, burned an effigy of Nitin Navin.
हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला फूंककर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव संजय किरौला और प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि अमर्यादित भाषा भाजपा की हताशा दर्शाती है। वहां महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक, महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, भोला दत्त भट्ट, जीवन कार्की, राधा आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed