फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress women workers angry over Sarita's change of party

सरिता के दल बदलने से कांग्रेस महिला कार्यकर्ता नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congress women workers angry over Sarita's change of party
नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्या। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पूर्व विधायक सरिता आर्या के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र की भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में भारी रोष है। महिलाओं का कहना है कि सरिता ने इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले न तो उन्हें विश्वास में लिया ना ही सूचित किया।
विज्ञापन

दशकों से सरिता आर्या की घनिष्ठ सहयोगी रहीं राज्य आंदोलनकारी और प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मुन्नी तिवारी ने कहा कि सरिता ने अपने इस कदम से क्षेत्र की उन महिलाओं की भावनाएं आहत की हैं, जिन्होंने उन्हें सदैव नि:स्वार्थ सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि नैनीताल के भाजपा महिला मोर्चे ने तो पहले ही चुनाव में सरिता का समर्थन न करने की घोषणा कर दी थी। क्षेत्र से कांग्रेस की भी एक भी महिला सरिता के साथ भाजपा में नहीं जाएगी। मुन्नी तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने सरिता को भरपूर सम्मान दिया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के चुनाव सहित दो बार विधायक का टिकट भी दिया। संसदीय सचिव का दर्जा दिया और दो बार प्रदेश की कांग्रेस महिला अध्यक्ष भी बनाया। बीते नौ वर्ष से वे इस पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी तिवारी ने कहा कि हर नेता को हर बार टिकट दिया ही जाए यह जरूरी नहीं है। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना और हमेशा साथ देने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सलाह तक न लेना पार्टी सहित उन सबका अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed