फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   congress win in karnatka

Nainital News: जीत पर कांग्रेसियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Sun, 14 May 2023 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 May 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
congress win in karnatka
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते
हल्द्वानी। कर्नाटक में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और बजरंगी बली के जयकारे लगाए। कांग्रेसियों ने कहा कि जनता ने धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा को सबक सिखा दिया है।
विज्ञापन


रामलीला मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में कांग्रेसी एकजुुट हुए। सभी ने एक साथ भगवान हनुमान की पूजा की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि देवी देवताओं के नाम पर भाजपा नफरत की राजनीति करती है। जनता के मुद्दों से भाजपा को कोई वास्ता नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि बजरंग बली की कृपा से कांग्रेस को सत्ता मिली और भाजपा चुनाव हार गई। इस दौरान प्रकाश पांडे, गोविंद बिष्ट, राजेंद्र सुयाल, भोला दत्त भट्ट, हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र खनवाल, जगमोहन सिंह, ललित पांडे, संदीप भैंसोड़ा, जसविंदर सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, हिमांशु मेर, एनबी गुणवंत, मधु सांगुड़ी, विमला सांगुड़ी आदि थे।
विज्ञापन


गौलापार में कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाने के लिए हनुमान मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इस दौरान हेमंत बगड़वाल, हरेंद्र क्वीरा, राजेंद्र खनवाल, अर्जुन बिष्ट, नीरज रैकवाल, महिपाल रैकवाल, संदीप जोशी, राम सिंह नगरकोटी, देवेंद्र सिंह नौला, राकेश पवार, जगदीश रैकवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के जश्न पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

हल्द्वानी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत के बाद कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

बुद्ध पार्क में महानगर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है। और अगले निकाय और लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भी जनता भाजपा के खिलाफ वोट करेगी। इस दौरान नीमा भट्ट, हेम पांडे, जाकिर हुसैन, सुमित्तर भुल्लर, राधा आर्या, गुफरान, ललित जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, मलय बिष्ट, हर्षित भट्ट, हेमंत साहू, मयंक भट्ट, विनोद कुमार, गीता बहुगुणा, शंकर कोहली, बबलू बिष्ट आदि थे। बनभूलपुरा क्षेत्र में मो. मोहसिन मिकरानी, दीपक लोहनी, मुकेश कुमार, मो. राशिद, मो. ताहिर आदि ने मिष्ठान वितरण किया। देवलचौड़ चौराहे पर प्रदीप सिंह नेगी, बालम बिष्ट, कुंदन सिंह नेगी, साहिल दर्मवाल, पंकज जोशी, प्रकाश पुजारी, रितिक आर्य ने मिठाई बांटी।
---------
यह लोकतंत्र की जीत : सुमित
हल्द्वानी। जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकारकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह लोकतंत्र और सत्य की जीत है।
-सुमित हृदयेश, विधायक हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article