फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress will clear the confusion spread among the public

जनता में फैलाए भ्रम को दूर करने को पर्चे बांटेगी कांग्रेस : रावत

Sat, 01 Apr 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Congress will clear the confusion spread among the public
रामनगर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते ब्लॉक अध्यक्ष देशबुंध रावत व अन्य। संवाद
रामनगर/भीमताल। कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पूरे देश में भाजपा का झूठ तंत्र कांग्रेस व राहुल गांधी के प्रति झूठा प्रचार कर रहा है। इस साजिश के जवाब में कांग्रेस एक माह तक घर-घर पर्चे बांटकर कांग्रेस के प्रति फैलाए भ्रम को दूर करेगी।
विज्ञापन

भाजपा राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को गलत तरीके से पेश करने के बाद ओबीसी वाले मामले में दुष्प्रचार कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, मीडिया प्रभारी कांग्रेस कमेटी रामनगर विनय पडलिया, महेंद्र आर्य, ओमपाल चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन


उधर भीमताल नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार अडानी मामले से देश का ध्यान हटाने का काम कर रही है। देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार, भर्ती घोटाले से जनता परेशान हैं लेकिन भाजपा सांप्रदायिकता से देश का माहौल खराब कर रही है। यहां चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, विधानसभा अध्यक्ष सूरज मेहरा, आशा आर्या, गोपाल पलड़िया, विपिन सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed