{"_id":"579cf5bc4f1c1b002a21ed66","slug":"congress-vote-bank-used-as-the-dalit-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दलित समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दलित समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को नैनीताल क्लब के शैले हाल में शुरू हुई। बैठक का उद्घाटन करते हुए सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया लेकिन अब दलित समाज कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगा। प्रदेश की भ्रष्टाचारी व जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी को लामबंद होना होगा।
कोश्यारी ने अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों से कहा कि वह अगले 6 माह का एजेंडा तैयार कर गांव, कस्बे व वार्ड स्तर तक जाकर जनता को कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकजुट करें। कोश्यारी ने कहा कि भाजपा जाति प्रथा पर विश्वास नहीं करती है और यहां सुविधा संपन्न कार्यकर्ता आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर कार्यकर्ता की मदद करता है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार का काम केवल घोषणा करने का रह गया है धरातल में कोई काम नहीं हो रहा है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मगन लाल साह व महामंत्री समीर आर्या ने कहा कि रविवार को नवनिर्वाचित केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कार्यसमिति की बैठक में सुबह 10.30 से भाग लेंगे। उन्होंने कार्यसमिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व कोश्यारी तथा पूर्व मंत्री खजान दास ने दीप जलाकर कार्यसमिति का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर बृजमोहन कोटवाल, अंबा दत्त आर्या,हेम चंद्र आर्या, संजय कुमार संजू, बीना आर्या, मुकेश, सुरेश कोहली, अमर सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन राम, रिपी पाल, बच्चन लाल,मनोज जोशी, मनोज साह, दया किशन पोखरिया, शांति मेहरा, भावना मेहरा आदि थे। संचालन ऋषि पाल ने किया। धर, नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कोश्यारी ने कहा कि हरीश रावत बदले की भावना से काम कर रहे हैं। भाजपा नेता डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज होना इस बात का प्रमाण है।