फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress surrounded the BJP government with ceasefire

Nainital News: कांग्रेस ने सीजफायर से भाजपा सरकार को घेरा

Mon, 02 Jun 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Congress surrounded the BJP government with ceasefire
हल्द्वानी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की शौर्य सम्मान यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने रविवार शाम रामलीला ग्राउंड में जय हिंद सभा की। कांग्रेस के वक्ताओं ने केंद्र सरकार के सीजफायर के फैसले को गलत ठहराते हुए जमकर राजनीतिक तीर चलाए। सरकार की विदेश नीति को भी कांग्रेस ने फेल बताया।
विज्ञापन


भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम का सम्मान करने के केंद्रीय आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हल्द्वानी में एकजुट हुए। मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल (रि.) रोहित चौधरी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला गृह मंत्री अमित शाह की विफलता का परिणाम है। कहा कि 22 अप्रैल के पहलगाम हमले में आतंकियों ने 40 मिनट तक नरसंहार किया। घटना के डेढ़ घंटे बाद तक मदद नहीं पहुंची। हमले वाला क्षेत्र पैरामिलिट्री के अधीन था। घटना के कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री का दौरा टला था। अगर एजेंसियों के पास इंटेल था तो इसे शेयर क्यों नहीं किया गया। पैरामिलिट्री पूरी तरह से गृह मंत्रालय के अधीन है। ऐसे में गृहमंत्री और पैरामिलिट्री कोर के सभी डीजी का भी इस्तीफा लिया जाना चाहिए। जब भारतीय सेना के पास मौका था कि वह पाक के अंदर 150 से ज्यादा लांचिंग पैड, आतंकी शिविर को नष्ट कर सकती थी। उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सीज फायर करा दिया। 1971 की लड़ाई में भी यही हालत थी लेकिन इंदिरा गांधी ने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति की नहीं सुनी। पाकिस्तान को घुटने टिकवाए और बांग्लादेश बनवा दिया। आज भारत को डेलिगेशन भेजकर विश्व को बताना पड़ रहा है। इंदिरा गांधी ने कभी ऐसा नहीं किया। विदेश मंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि उन्होंने सेना के ऑपरेशन की गोपनीयता भंग की जो कि राजद्रोह है। इस ऑपरेशन से देश ने क्या खोया और क्या पाया, यह सरकार को बताना होगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सीज फायर रोकना गलत था। आज भारत के खिलाफ चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश लामबंद हैं। अफगानिस्तान को भी साथ लेने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सेना की कोई भी रणनीति गोपनीय होती है। यदि इसे कोई उजागर करे तो वह राजद्रोह होगा, जो विदेश मंत्री ने किया। केंद्र सरकार ने राफेल को लेकर खूब बातें कहीं लेकिन जब इसमें हथियार लोड करने की बारी आई तो इंस्टाल ही नहीं हुआ। बिना इंस्टाल की चाबी के यह राफेल तो बेमतलब है। भाजपा अपने नेता को सेना के अधिकारी का अपमान करने देती है, ऐसे मंत्रियों पर कार्रवाई तक नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार को सवालों का जवाब देना होगा : यशपाल

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार को कांग्रेस के सवालों का जवाब देना होगा। आतंकी हमले के बाद देश एकजुट था लेकिन सरकार ने सीजफायर कर भारत की जनता का सपना तोड़ दिया। पीओके को भारत में मिलाने की उम्मीदें भी धरी रह गईं। अब देश के लोगों को पड़ोसी दुश्मनों से और भी सतर्क रहना होगा। उप नेता प्रतिपक्ष व खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपाई तिरंगे को लेकर राजनीति कर रहे हैं। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सीधा आरोप लगाया कि प्रशासन के लोग अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। राष्ट्रीय सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक संजीव आर्य, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन हुसैन, प्रकाश जोशी, यूएस नगर अध्यक्ष हिमांशु, नैनीताल अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरेंद्र राठी सहित तमाम लोगों ने सभा को संबोधित किया। पूर्व सैनिकों का सम्मान भी मंच से किया गया।




कांग्रेसी बोले- ट्रंप की गुलामी नहीं करेगा देश

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कांग्रेसियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर पर क्रॉस का निशान लगाते हुए पेश किया। एक स्वर में कहा, ट्रंप की गुलामी देश नहीं करेगा। इंदिरा गांधी ने अमेरिका की नहीं सुनी थी। सभा के बहाने के कांग्रेस के दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed