फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress supported the development

विकास के सहारे कांग्रेस

Thu, 09 Feb 2017 01:23 AM IST
राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला Updated Thu, 09 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Congress supported the development
कांग्रेस - फोटो : file photo

लालकुआं विधानसभा में मुकाबला दिलचस्प और रोचक होने की संभावना है। कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी है।

विज्ञापन


बिंदुखत्ता और मुस्लिम वोट लालकुआं में निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। कांग्रेस के हरीश दुर्गापाल अंतिम चुनाव की दुहाई देने और विकास के सहारे हैं तो भाजपा के नवीन दुम्का अपनी साफ छवि को लेकर मैदान में है।
विज्ञापन


लालकुआं विधानसभा में 1,12,015 वोटर हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में दुर्गापाल निर्दलीय लड़े थे। उन्हें 25,189 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर भाजपा के नवीन दुम्का 16,341 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के बोरा को 13,863 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापाल सरकार में मंत्री रहे और इस बार दुर्गापाल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दुर्गापाल क्षेत्र में बनाई गई सड़कें, नलकूप और सहानुभूति बटोरने के लिए अंतिम चुनाव की बात कहकर मतदाताओं के बीच हैं। दुर्गापाल के साथ हाल ही में ललित आर्या भी जुड़ गए हैं।

आर्या भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रहे थे। आर्या की चोरगलिया में मजबूत पकड़ मानी जाती है। आर्या की पकड़ का दुर्गापाल को कितना लाभ मिलेगा ये समय ही बताएगा। दूसरी ओर कांग्रेस के बागी हरेंद्र बोरा के साथ युवा वर्ग जुड़ा हुआ है।

बोरा के मैदान में उतरने से कांग्रेस और भाजपा दोनों को नुकसान होने की उम्मीद है। दुम्का हार के बावजूद भी क्षेत्र में डटे रहे और सबके सुख-दुख में खड़े रहे। दुम्का की साफ-सुथरी छवि उनका मजबूत आधार है।

बिंदुखत्ता में करीब 31,200 वोटर हैं। विधानसभा में मुस्लिम वोट भी छह से सात हजार है। खत्तों में पांच से सात हजार, तल्ली हल्द्वानी में 16,678, गौलापार में 16 हजार और बरेली रोड इलाके में 22,556 हजार मतदाता हैं।

बिंदुखत्ता पूर्व सीएम एनडी तिवारी का गढ़ माना जाता है। तिवारी भाजपा को समर्थन की बात कह चुके हैं। लेकिन, माना जा रहा है कि तिवारी का विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोग भी समझ रहे हैं कि तिवारी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।


समय-समय पर कांग्रेस के नेता बयान देते रहे हैं कि तिवारी का कुछ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही गौलापार में ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार करने की बात भी सामने आ रही है। अगर ग्रामीणों ने ऐसा किया तो नुकसान भाजपा को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed