{"_id":"588baa2d4f1c1bbd7ecf7775","slug":"congress-star-campaigner-thamenge-command-of-publicity","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के स्टार प्रचारक थामेंगे प्रचार की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के स्टार प्रचारक थामेंगे प्रचार की कमान
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
congress logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विधानसभा केे चुनावी समर में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारेगी। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री के अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में प्रचार के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा, कुमारी शैलजा, वीरभद्र सिंह, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अजय माकन, मनीष तिवारी, नवजोत सिंह सिद्धू, शोभा ओझा समेत अन्य कई दिग्गजों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उत्तराखंड से हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश, किशोर उपाध्याय, रेणुका रावत, प्रदीप टम्टा, प्रीतम सिंह को भी स्टार प्रचारकों में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो तराई में प्रचार के लिए कांग्रेस मनमोहन सिंह, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्ध, अजय माकन को उतारेगी। जबकि युवाओं को आकर्षित करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन