फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress's Parivartan Yatra: Three gods are dancing in our house too: Harish

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा : हमारे घर में भी तीन देवता नाच रहे हैं : हरीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Congress's Parivartan Yatra: Three gods are dancing in our house too: Harish
रामनगर (नैनीताल)। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रविवार को हल्द्वानी से कालाढूंगी होते हुए पहले रामनगर पहुंची। यहां जनसभा करने के बाद यात्रा देर शाम जसपुर होते हुए काशीपुर पहुंची। सभी जगहों पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत हुआ। सोमवार को रुद्रपुर में यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत रामनगर में कांग्रेसियों की गुटबाजी पर नाराज दिखाई दिए। उन्होंने मंच से ही एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हर जगह परिवर्तन यात्रा में आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसे में यदि हम एकजुट होकर लड़ेंगे तो विधानसभा चुनाव जीतेंगे और सत्ताधारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन

पैठपड़ाव स्थित प्रगतिशील सांस्कृतिक परिषद में आयोजित जन सभा में हरीश रावत ने कहा कि चुनाव के समय देवता नाचते ही हैं। हमारे घर में भी तीन देवता नाच रहे हैं। एक रंजीत देवता, दूसरे संजय और तीसरे पुष्कर देवता नाच रहे हैं। इन तीनों देवताओं की पूजा के फेर में रविवार को उन्होंने (हरीश रावत ने) खाना तक नहीं खाया। अमरूद खाकर काम चलाना पड़ा। हम बड़ी मुश्किल से यहां तक पहुंचे। मैं नहीं चाहता कि आप फिर यहां पर नोकझोंक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा कि हमारा प्रतिद्वंद्वी दिल्ली में भी शक्तिशाली है और उत्तराखंड में भी सत्तासीन है। ऐसे में देवताओं के लिए जय जय कार करने वालों से कहना चाहता हूं कि आप अपनी यह ऊर्जा 2022 फरवरी मार्च के लिए बचा कर रखें। सवाल इस बात का नहीं है कि टिकट किसको मिलेगा। टिकट तो देवेंद्र, गोदियाल और प्रीतम जी तय कर करेंगे, मगर जीतना और जिताना दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। जिसको भी टिकट मिलेगा, उसको जिताने का काम करेंगे। हरीश के अनुसार हम सभी एक पार्टी के सिपाही हैं, हमें ताकत अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को हराने में लगानी चाहिए।
यदि हम आपस में लड़ने में ताकत लड़ाएंगे तो कैसे जीतेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीत राम टम्टा, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत, गोविंद कुंजवाल, प्रकाश जोशी, आवेंद्र जोशी, राजेश धर्मकाठी, सरिता आर्य, पुष्कर दुर्गापाल, डा. निशांत पपनै, तारा नेगी, चेयरमैन मो. अकरम, किशोरी लाल, संजय नेगी, प्रकाश पपनै, आनंद रावत, सतीश नैनवाल, ललित मोहन बिष्ट, मोहन फर्त्याल, दिनेश हर्बोला, ओमप्रकाश, नारायण पाल, हरीश चंद्र दुर्गापाल, महेंद्र सिंह पाल, हरीश धामी, पीयूष आगरी आदि मौजूद रहे।
जनता का मिल रहा सहयोग: देवेंद्र यादव
रामनगर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा जहां से भी गुजर रही है, वहां पर जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे जनता ने मन बना लिया है कि अब वह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
मंच पर नारेेबाजी से नाराज हुए हरीश रावत
रामनगर। मंच पर हरीश रावत जब कांग्रेसी नेता संजय नेगी के साथ पहुंचे तो वहां उनका स्वागत हुआ। मंच पर बैठने के बाद भी कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे और मंच पर चढ़े जा रहे थे। हरीश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में हरीश रावत नाराज हुए और मंच से उठकर सभी को मंच से दूर हटने के लिए कहा।
कोसी बैराज पर हुई धक्कामुक्की
रामनगर। परिवर्तन यात्रा जब कोसी बैराज के नए पुल पर पहुंची तो वहां संजय नेगी समर्थकों ने हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं संजय नेगी के समर्थकों ने हरीश रावत से गाड़ी से उतरने का आग्रह किया। इस पर हरीश रावत गाड़ी से उतरे और संजय नेगी समर्थकों संग पैदल चलने लगे। इसी बीच पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के समर्थकों ने भी रणजीत रावत जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी बीच दोनों के समर्थकों की बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान रणजीत रावत के साथ धक्कामुक्की तक हो गई। बाद में हरीश रावत संजय नेगी के साथ जिप्सी में सवार होकर आगे निकल गए।
रामनगर में गुटबाजी नजर आई
रामनगर। रामनगर में कांग्रेस तीन गुटों में बंटी हुई नजर आई। एक ओर जहां पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत गुट के कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का दाबका पुल पर स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय नेगी गुट के कार्यकर्ताओं ने कोसी नदी के नए पुल पर स्वागत किया, तो पूर्व दर्जा मंत्री पुष्कर दुर्गापाल गुट ने लखनपुर चौक पर स्वागत किया। तीनों गुटों के कार्यकताओं ने अपने-अपने नेताओं का स्वागत किया। रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत द्वारा लगाए होर्डिंग्स व बैनरों को फाड़ा भी गया, जिसकी शिकायत कांग्रेसियों ने पुलिस से की।
परिवर्तन यात्रा के चलते शहर में जाम
रामनगर। परिवर्तन यात्रा के चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ा। रामनगर के भवानीगंज, हल्द्वानी मार्ग, रानीखेत रोड सहित शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं बचा जहां जाम न लगा हो। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस बल सभी चौराहों पर तैनात तो रहा है, लेकिन इंतजाम नाकाफी नजर आए।
मंच तो साझा किया, लेकिन नहीं मिलीं नजरें
रामनगर। जनसभा में हरीश रावत और रणजीत रावत ने मंच तो साझा किया, लेकिन एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी और ना ही एक दूसरे से नजरें मिर्लाइं।
विकास के मुद्दों से भटकी भाजपा : रावत
कालाढूंगी। रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं। डबल इंजन की बात करने वाली भाजपा तीन इंजन के सहारे भी सरकार चलाने में कामयाब नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता धरातल पर आकर अपना काम दिखाएं। प्रदेश में कांग्रेस के कई ऐसे ऐतिहासिक विकास कार्य हैं जिन्हें भाजपा ने रोक दिया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता उप नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा, महेश शर्मा, सतीश नैनवाल, डॉ. महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, दीप सती, वरुण प्रताप भाकुनी, संजय किरौला, भोला भट्ट, हेमंत बगड़वाल, वकील अहमद, दिनेश बधानी, तारा नेगी, आरआर नेगी, गिरीश भट्ट, त्रिभुवन कन्याल आदि मौजूद थे।
प्रचार वाहन से ही देने लगे भाषण
कालाढूंगी। कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंडाल में लगी कुर्सियों को खाली देखा तो संबोधन प्रचार वाहन से ही शुरू कर दिया लगभग 15 मिनट तक भाषण देने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद हरीश रावत व अन्य नेता गाड़ी से उतर कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे व अपना संबोधन शुरू किया।
कांग्रेस की मजबूती से ज्यादा टिकट की फिक्र
कालाढूंगी। स्वागत के बहाने टिकट के दावेदारों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ रही। भाखड़ा पुल से कालाढूंगी पहुंचने तक पांच जगहों पर दावेदारों और उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस कारण परिवर्तन यात्रा तीन घंटे की देरी से कालाढूंगी पहुंची।
कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार: शर्मा
कालाढूंगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। उनके अनुसार कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत देती है कि जनता भाजपा के खोखले वादों से ऊब चुकी है। 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार आएगी।
हल्द्वानी में जगह-जगह स्वागत
हल्द्वानी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा तीसरे दिन पीलीकोठी रोड स्थित संकल्प बैंक् वेट हाल से शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलुवागांजा त्रिमूर्ति मंदिर के पास पुष्प वर्षा का पार्टी नेताओं का स्वागत किया गया। संकल्प बैंक्वेट हाल पर मातृ शक्ति ने शंख ध्वनि के बीच तिलक चंदन लगाकर दिग्गज नेताओं का स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख भोलादत्त भट्ट ने पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, भूपेंद्र सिंह, पार्वती बिष्ट, गीता भट्ट, कुंदन नेगी, नीलू नेगी आदि मौजूद थे।
कमलुवागांजा में प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कुंदन सिंह बोरा, श्याम सिंह बिष्ट, प्रदीप नेगी, भानु पलड़िया, पूरन सिंह खनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को फ्लाप शो बताया
हल्द्वानी। भाजपा ने कांग्रेस की परिवर्तन रैैली को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस के सभी कद्दावर पदाधिकारियों के शामिल होने के बाद भी कालाढूंगी में रामलीला मैदान खाली रह गया। उन्होंने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पूरी तरह नकार दिया है। भगत के अनुसार कालाढूंगी विधानसभा से प्रत्याशी की दौड़ में शामिल आधा दर्जन उम्मीदार भी पूरा जोर लगाने के बावजूद भी कार्यकर्ता और आम जनता की भीड़ नहीं जुटा पाए। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने जारी बयान में आरोप लगाया कि माफिया के पैसे से भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है फिर भी प्रदेश की देवतुल्य जनता ने यात्रा को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed