फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress raised questions on reservation in Panchayat elections

Nainital News: पंचायत चुनाव के आरक्षण पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress raised questions on reservation in Panchayat elections
कांग्रेस कार्यालय स्वराज भवन के मीटिंग हाल में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस नेता। अमर उजाल
हल्द्वानी। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को स्वराज आश्रम के मीटिंग हाॅल में पत्रकारों से वार्ता कर पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण पर सवाल खड़ा किए हैं। कहा कि, सरकार खुद नहीं चाहती कि प्रदेश में पंचायत चुनाव हों। आरक्षण में कई खामियां हैं, ऐसे में कोई भी इसके खिलाफ कोर्ट जा सकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पंचायत प्रकोष्ठ के सुरेश जोशी, नरेश अग्रवाल और प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया। कहा कि वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार ने पंचायत राज एक्ट में त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण प्रक्रिया को रोटेशन प्रणाली से लागू कर प्रत्येक वर्ग के लिए पंचायतों में प्रावधान किया था। उच्चतम न्यायालय के ओबीसी वर्ग को पंचायत में आरक्षण देने के आदेश के बाद वर्मा आयोग की रिपोर्ट लागू हुई। इस रिपोर्ट के अनुसार तो आरक्षण प्रथम चरण के अनुसार होना चाहिए था। अन्य वर्ग के आरक्षण की प्रक्रिया वर्ष 2019 के पंचायत चुनाव के बाद वर्तमान में द्वितीय चरण के रोटेशन के आधार पर होनी चाहिए थी। सरकार ने पूरी आरक्षण प्रक्रिया को ही शून्य कर दिया। कई सीटें पूर्व की भांति ही आरक्षित हुईं। कहा कि पंचायतों में आरक्षण की मूल धारणा के अनुसार हर पांच साल में रोटेशन के जरिये प्रत्येक वर्ग महिला, पुरुष, एससी, ओबीसी, एसटी को प्रतिनिधित्व दिया जाना है जिसका पालन सरकार ने नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed