फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress protest for improvement in education and health services

Nainital News: शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Congress protest for improvement in education and health services
हल्द्वानी। महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य सेवा में सुधार और छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

रविवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब होती जा रही है। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी से जनता परेशान है। आर्थिक तंगी के कारण युवती की ओर से भाई के शव को टैक्सी की छत पर 195 किलोमीटर दूर ले जाने की घटना को उन्होंने हृदयविदारक बताया। उन्होंने तुरंत छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों को भी तय समय पर न करना भाजपा सरकार की विफलता है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। यहां प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, प्रदेश सचिव सुहैल सिद्दीकी, जिला महासचिव मलय बिष्ट, मनोज बिष्ट, प्रकाश पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन आदि रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed