फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress met IG to demand withdrawal of the case

मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आईजी से मिले कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Congress met IG to demand withdrawal of the case
नैनीताल में लालकुआं के पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में आईजी अजय रौतेला को ज्ञा? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल/रामनगर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने आईजी अजय रौतेला से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लालकुआं में पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं जिन्हें वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन देकर बताया कि 10 जनवरी को एक जन्मदिन की पार्टी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। 11 जनवरी को क्षेत्र के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि विवाद के संदर्भ में बात करने कोतवाली लालकुआं पहुंचे लेकिन पुलिस ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से असंतुष्ट जनप्रतिनिधि और ग्रामीण कोतवाली परिसर में ही बैठ गए। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आने पर उनसे वार्ता कर सभी ग्रामीण और जनप्रतिनिधि कोतवाली से चले गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन उन्हें समाचार पत्रों से पता चला कि लालकु आं पुलिस ने 45 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। उन्होंने इन मुकदमों को गलत बताया और निरस्त करने की मांग की। इस पर आईजी ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, गोपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र खनवाल, संध्या डालाकोटी, हरेंद्र बोरा, किरन डालाकोटी, खष्टी बिष्ट आदि थीं। उधर, रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत और नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला के नेतृत्व में रामनगर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि 11 अक्तूबर को लालकुआं क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद हो गया था। मामले में थाने में वार्ता करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने समय नहीं दिया। विरोध करने पर पुलिस ने कांग्रेसियों समेत 45 लोगों पर मुकदमे थोप दिए। देशबंधु रावत ने कहा कि मुकदमे वापस नहीं लिए गए आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। यहां दिनेश लोहनी, अतुल अग्रवाल, उमाकांत ध्यानी, जावेद खान, फारुख खान, दीपक भट्ट, कैलाश त्रिपाठी, अजय मेहता, हरीश रौतेला, वीरेंद्र तिवारी, विनय पडलिया, महेंद्र रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed