फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress legislators are able to live together

एक साथ नहीं रह पा रहे कांग्रेसी विधायक

Tue, 22 Mar 2016 12:41 AM IST
जितेंद्र पपनै, रामनगर।
जितेंद्र पपनै, रामनगर। Updated Tue, 22 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Congress legislators are able to live together
राजनीतिक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को एकाएक लालबत्तियों के साथ अधिकांश कांग्रेस व पीडीएफ विधायकों का काफिला रामनगर क्या पहुंचा कि सबकी निगाहें रामनगर में ही गढ़ गई हैं। विधायकों की संख्या को देखते हुए इन्हें एक साथ नहीं रख पाने के चलते काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


होली त्यौहार के चलते सभी छोटे बड़े रिसोर्ट पैक हैं। इसलिये कहीं चार तो कहीं तीन विधायक और कहीं सात विधायक अलग-अलग रिसोर्टों में ठहराने पड़े हैं। जिससे इनकी आवभगत व सुरक्षा को लेकर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


आनन-फानन लाए गए अधिकांश विधायक रोजमर्रा का सामान भी नहीं ला पाए हैं। जिस वजह से सोमवार को सभी के लिये बाजार से खरीददारी की गयी। जिसमें आठ नौ अलग-अलग साइज के ट्रैक सूट तो कई जोड़ी चप्पल, जूते, सेविंग सामग्री के अलावा दवाइयां, ताजे फल, बोतल बंद पानी की पेटिया आदि सामान खरीदकर अलग-अलग गाड़ियों से अलग-अलग रिसोर्टों में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई विधायकों के फोन बजते रहे। हालांकि फोन उन्होंने उठाया नहीं इससे इनकी लोकेशन ढिकुली क्षेत्र के रिसोर्टों और आसपास मिली है। जो लोग भगराकोट, कालाखंड, जमूड़ में रुके हैं वहां फोन काम नहीं करता है। 

नहीं उतर पाए प्रीतम सिंह व ममता 
रामनगर। सोमवार को डेढ़ बजे प्रीतम सिंह पंवार के साथ ममता राकेश को भी हैलीकाप्टर से रामनगर उतरना था। जिसके लिये महाविद्यालय में अस्थायी हैलीपैड बनाया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ियां खड़ी थीं। लेकिन मीडिया का यहां जमावड़ा लगने के कारण वह देर शाम तक नहीं उतर पाए।  


मुख्यमंत्री के आने की भी चर्चा, स्थानीय प्रशासन भी रहा मुस्तै
रामनगर। तीन दिनों से रामनगर में मंत्रियों, विधायकों का जमावड़ा लगने के चलते स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद है। सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने की भी चर्चा होने लगी। जिस कारण तहसील मुख्यालय में लालबत्ती लगी एक इनोवा कार खड़ी की गयी थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed