फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress' Jai Hind Yatra will expose the BJP government: State President

भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी कांग्रेस की जय हिंद यात्रा : प्रदेश अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Congress' Jai Hind Yatra will expose the BJP government: State President
कांग्रेस द्वारा हल्द्वानी में होने वाली जय हिंद यात्रा के आयोजन को लेकर स्वराज आश्रम में आयोजित
हल्द्वानी। कांग्रेस की एक जून को प्रस्तावित जय हिंद यात्रा के संबंध में शुक्रवार को स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यात्रा ऐतिहासिक होगी। उद्देश्य भाजपा सरकार को बेनकाब करना है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में माहरा ने कहा कि जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है कि हमारी वीर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पहलगाम की घटना का बदला लिया। पराक्रमी सेना के साथ विपक्ष व हिंदुस्तान की जनता खड़ी थी। सेना व देश ने मन बना लिया था कि पर्यटकों की मौत का बदला लेना है, पाकिस्तान को सबक सिखाना है और सेना ने ऐसा किया भी। भारत के पास पूरा मौका था कि पाकिस्तान की कमर तोड़ दे, लेकिन अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी। इससे सब अचंभित हुए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि जीत के मैदान से हमारी सेना को वापस क्यों बुलाया। सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान लगातार हमला करता रहा और हम सीजफायर में उलझे रहे। सरकार ने इंदिरा गांधी की तरह निर्णय नहीं लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरुदीप सिप्पल ने भी अपनी बात रखी। यहां विधायक सुमित ह्रदयेश, सांसद पद के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश जोशी, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फरसवाण, सतीश नैंनवाल, मनोज शर्मा, भावना भट्ट, जया कर्नाटक, विशाल सिंह भोजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed