फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress is doing appeasement politics for votes: CM

वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस: सीएम

Mon, 08 Apr 2024 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 08 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Congress is doing appeasement politics for votes: CM
लेटीबुंगा में जनसभा को संबोधित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद
भीमताल(नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को धारी के लेटीबुंगा में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसको देखकर लगता है वह मुस्लिम लीग घोषणा पत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट के लिए हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। लेकिन देश की जनता कांग्रेस को पहचान चुकी है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल लागू करने का काम किया है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों के बदौलत इस बार भाजपा 400 पार सीट जीतने जा रही है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने के साथ विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश से मोदी को हटाने की कोशिश कर ले, लेकिन देश की जनता भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में सबसे अधिक विकास का काम करवाया है। प्रधानमंत्री ने जमरानी बांध, कुमाऊं में एम्स खोलने और हल्द्वानी के विकास के लिए धनराशि दी है। सीएम ने कहा कि कांग्रेसी अब अपनी पार्टी छोड़ अधिक संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी में शामिल होने वालों की स्क्रीनिंग करने के लिए कहा है। इस दौरान सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने भी जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले विधायक राम सिंह कैड़ा ने सीएम को गदा भेंट की। रामगढ़ के ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप ढैला समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भावना मेहरा, डॉ. अनिल डब्बू, गोविंद बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed