फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress has fielded its candidates on only eight out of 27 seats of District Panchayat member in Nainital

Panchayat Chunav 2025: बागियों की फौज थामने की कोशिश में 19 सीटों पर कांग्रेस ने पीछे खींचे हाथ

Sat, 12 Jul 2025 12:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:17 PM IST
सार

कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के 27 सीटों में से केवल आठ सीट पर ही अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 19 पर कांग्रेस के कहीं दो तो कहीं तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Congress has fielded its candidates on only eight out of 27 seats of District Panchayat member in Nainital
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के 27 सीटों में से केवल आठ सीट पर ही अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 19 पर कांग्रेस के कहीं दो तो कहीं तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। अपना प्रत्याशी उतारने के बजाए कांग्रेस असंतोष को थामने के लिए इन 19 जगहों से कांग्रेस ने हाथ खींच लिए है।जिला पंचायत सदस्य का चुनाव रोचक दौर में पहुंच रहा है। शुक्रवार को नामवापसी के बाद पूरी तस्वीर भी साफ हो गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इस बार जिला पंचायत सदस्य के कुल 27 पदों के सापेक्ष केवल आठ पर ही अपना उम्मीदवार पाई है। हालांकि शेष बचे 19 सीटों पर जब कांग्रेस ने उम्मीदवारों का चयन किया तो सामने आया कि यहां हर सीट पर दो से तीन दावेदार हैं। बैठकों में मंत्रणा हुई और आखिरकार सेफ रास्ता समर्थन या टिकट देने से बचना ही निकला। यदि एक को टिकट देते तो वहां से दो से तीन बागी तैयार हो जाते। ऐसे में कांग्रेस ने 19 सीटों से अपने हाथ पीछे खींच लिए है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आठ सीटों पर प्रत्याशी को समर्थन दिया है। शेष पर सहमति न बन पाने के कारण निर्णय लिया गया कि वहां कांग्रेस किसी को भी समर्थन नहीं दैगी। इन 19 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले दो से तीव दावेदार हैं जो कांग्रसी ही है। जो जीतेगा वह भी पार्टी का होगा और अपना जो हारेगा वह भी पार्टी का ही होगा। राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed