फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress extinguishes in Diya and Aap tea cups: champions

कांग्रेस बुझता दीया और आप चाय की प्याली में उफान : चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Congress extinguishes in Diya and Aap tea cups: champions
नैनीताल। हरिद्वार खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का अब कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस का वजूद बुझते दीये के समान है, जबकि आम आदमी पार्टी चाय की प्याली में उफान की तरह है।
विज्ञापन

बुधवार को चैंपियन परिवार के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे थे। मल्लीताल में संक्षिप्त वार्ता में चैंपियन ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए वोकेशनल एजुकेशन कार्यक्रमों को प्राथमिकता से चलाने की जरूरत है। इसके लिए वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन से भी रोजगार दिलाया जा सकता है। चैंपियन ने कहा कि राज्य में अपने कार्यों के बल पर भाजपा फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले अपने गिरेबां में झांके फिर भाजपा की बुराई करे। प्रदेश में कांग्रेस के मुखिया पहले एक मत हो जाएं फिर बात करें। चैंपियन ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कर्म करना जरूरी है। भाजपा और उसके 42 संगठन दिन रात काम करते हैं। इसी कारण लोगों का रुझान लगातार भाजपा के पक्ष में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीरो टॉलरेंस वाली बात को सच कर दिखाया है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद ही कई भ्रष्ट आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को जेल भेजा गया। उन्होंने आगामी चुनाव में अपनी पत्नी देवयानी के लिए भी चुनाव की तैयारी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और जब जिप्सी पलटते पलटते बची
नैनीताल। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि उत्तराखंड में गजब का साहसिक खेल (एडवेंचर टूरिज्म) है। कार्बेट पार्क भ्रमण का अनुभव बताते हुए चैंपियन ने बताया कि कार्बेट पार्क भ्रमण के दौरान उन्होंने एक दिन में चार बाघ देखे। एक बाघ ने हाथी पर हमला किया था, जिसमें हाथी का सिर फट गया था। बाद में उसी हाथी ने उनकी जिप्सी पर हमला कर दिया, जिसमें जिप्सी पलटते पलटते बची। उन्होंने कहा कि ऐसी साहसिक गतिविधि उन्होंने आज तक नहीं देखीं। चैंपियन का कहना है कि पर्यटन को बढ़ाने के लिए हमें ऐसे ही साहसिक खेलों का प्रचार प्रसार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed