फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress considered tampering with the constitution as a fundamental right: Bhatt

संविधान से खिलवाड़ मौलिक अधिकार समझती रही कांग्रेस : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congress considered tampering with the constitution as a fundamental right: Bhatt
भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते सांसद अजय भट्ट।     संवाद
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस शुरू से ही देश के संविधान से खिलवाड़ को अपना मौलिक अधिकार समझती रही है। कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय से ही संविधान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था, जो आज तक रुका नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को सांसद भट्ट यहां पार्टी संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान में समय और आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करना भी भारतीय संविधान का ही हिस्सा है। संविधान के अनुच्छेद 368 में ही इसमें संशोधन की भी व्यवस्था भी की गई है। संविधान लागू होने के बाद से अब तक 106 बार संविधान संशोधन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 80 बार देश का संविधान बदला गया। कहा कि यह कार्यकाल पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 42वें संविधान संशोधन में इतने सारे बदलाव किए कि इसे ‘छोटा संविधान’ कहा जाने लगा। इसमें संविधान की प्रस्तावना के साथ भी छेड़छाड़ कर समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्द जोड़े गए। जबकि, संविधान निर्माताओं ने कभी इसकी आवश्यकता महसूस नहीं की थी। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, महामंत्री रंजन बर्गली व नवीन भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed