फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress burnt effigies of the government across the district to protest against inflation.

Nainital News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जिलेभर में फूंका सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigies of the government across the district to protest against inflation.
रामनगर/भीमताल/लालकुआं/कालाढूंगी/नैनीताल। रानीखेत रोड पर पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार का पुतला फूंका। रावत ने कहा कि सरकार आए दिन डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा रही रही है। इस दौरान भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, भुवन पांडेय, अनिल अग्रवाल खुलासा, विमला आर्या, बीना रावत, दीप्ति भारद्वाज, ममता आर्य, लीलाधर जोशी, दरबान सिंह रावत, रमेश जोशी, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर भीमताल के तिकोनिया तिराहे पर सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उ इस दौरान नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा, यूथ जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू आदि मौजूद रहे। लालकुआं में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, रविशंकर तिवारी, बीना जोशी, नरेश चौधरी, गुरदयाल मेहरा, राजकुमार शर्मा, विशाल झा, हेमंत पांडे, सभासद भुवन पांडे आदि रहे। उधर, चकलुवा में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि आए दिन केंद्र सरकार डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है। इस दौरान महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रंजीत कौर, संजय किरौला, चंदन शाह, इंदिरा डंगवाल आदि रहे। नैनीताल के पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार संजू, अवतार सिंह, राजेंद्र व्यास, जेके शर्मा, संजय कुमार, अंकित चंद्रा, भय्यू सती, मनोज ममगई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed