{"_id":"6487831e117dc047cb0e1e86","slug":"congress-bjp-sumit-haldwani-news-c-8-1-hld1036-166245-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस शासनकाल के मेगा प्रोजेक्ट अधर में : सुमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस शासनकाल के मेगा प्रोजेक्ट अधर में : सुमित
Tue, 13 Jun 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है जबकि विकास कार्य पीछे छूट गए हैं। कांग्रेस सरकार में शुरू किए गए आईएसबीटी, स्पोर्ट्स स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर जैसे मेगा प्रोजेक्ट अधर में लटक गए हैं। सबका साथ-सबका विकास का नारा पोस्टर और बैनर तक सीमित रह गया है।
सोमवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी मां इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी में विकास के आयाम स्थापित करते हुए चहुंमुखी विकास का खाका तैयार किया था और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नींव रखी थी। मगर भाजपा सरकार ने उन महत्वाकांक्षी योजनाओं को लटकाने का काम किया है। उन्होंने नहर कवरिंग के कार्यों में भ्रष्टाचार और बिजली-पानी के मुद्दे भी उठाए। कहा कि विकास के मुद्दे पर धामी सरकार फेल साबित हुई है और जनआकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव कर रही है। इस दौरान हेमंत बगड़वाल, गोविंद सिंह बगड़वाल, एनवी गुणवंत आदि मौजूद रहे।