फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress asked answers to six questions from PM Narendra Modi

Rudrapur: कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगे छह सवालों के जवाब, यशपाल बोलें- अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी कौन

Wed, 03 Apr 2024 03:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी से छह सवालों के जवाब मांगे है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में पांचवीं बार वोट मांगने आए पीएम मोदी को देवभूमि की जनता के कई सवालों के जवाब देने चाहिए।

विज्ञापन
Congress asked answers to six questions from PM Narendra Modi
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी से छह सवालों का जवाब मांगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में पांचवीं बार वोट मांगने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवभूमि की जनता के कई सवालों के जवाब देने चाहिए। उन्होंने बयान जारी कहा कि शांतप्रिय उत्तराखंड में ध्रुवीकरण की राजनीति न करते हुए प्रधानमंत्री को मूल मुद्दों पर सीधे और स्पष्ट जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री बताएं कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा का वीआईपी नेता कौन है। 

विज्ञापन


हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन है। उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटाला का दोषी कौन है। सैनिक बहुल क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Rudrapur: इमोशनल कार्ड के जरिये उत्तराखंड से और रिश्ता पक्का कर गए मोदी, सभी से मांगी माफी; जानें और क्या बोले

 

एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन बहुत से अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जिम्मेदार कौन है। प्रधानमंत्री यह भी जवाब दें कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया, भूमाफिया व खनन माफिया को संरक्षण का दोषी कौन है। कहा कि भाजपा ने इन सवालों के जवाब नहीं दिये तो आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की जनता अपना जवाब देगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कई सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed