फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Confusion about January's ration continues

Nainital News: जनवरी महीने का राशन को लेकर असमंजस बरकरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Confusion about January's ration continues
हल्द्वानी। जनवरी का राशन कब बंटेगा, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। शासन की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन नहीं मिलने के कारण पीडीएस गोदाम से अब तक जनवरी के राशन का उठान नहीं हो पाया है। उधर, सस्ता गल्ला विक्रेता भी फ्री राशन का लाभांश पहले जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले सफेद राशन कार्डधारकों चार किलोग्राम चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से और एक किलोग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिया जाता था। एक यूनिट में सफेद राशन कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से राशन मिलता था। केंद्र सरकार ने सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को मिलने वाला राशन अब मुफ्त कर दिया है। इसके आदेश अभी आरएफसी कार्यालय को नहीं मिले हैं। शासन ने इसके मौखिक आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक महीने की 20 से 30 तारीख तक अगले महीने का एडवांस राशन जारी किया जाता है। इसके बाद अगले महीने एक से 20 तारीख तक सस्ता गल्ला विक्रेता राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण करते हैं। पूर्ति विभाग के अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं। इस कारण अभी तक एडवांस राशन जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो पहले सस्ता गल्ला विक्रेता राशन लेने से पहले चालान लगाते थे। चालान में अपना कमीशन काटकर पूर्ति विभाग को पेमेंट करते थे। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को पूर्ति विभाग कैसे लाभांश का भुगतान करेगा। उधर सस्ता गल्ला विक्रेता फ्री राशन उठान से पहले लाभांश देने की मांग कर रहे हैं।
कोट-
शासन से मौखिक आदेश मिल गए हैं। लाभांश को लेकर इश्यू बना है। इस बारे में शासन से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही जनवरी का राशन जारी कर दिया जाएगा।
-बीएस चलाल, आरएफसी कुमाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed