फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Confirmed railway ticket changed to waiting list before journey, family upset

Nainital News: कंफर्म रेलवे टिकट यात्रा से पहले वेटिंग में बदला, परिवार परेशान

Fri, 17 Apr 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Confirmed railway ticket changed to waiting list before journey, family upset
लालकुआं। जम्मू-कश्मीर घूमने गए एक परिवार को रेलवे की टिकटिंग व्यवस्था की तकनीकी गड़बड़ी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इंदिरा आवास कॉलोनी हल्दूचौड़ निवासी दिवाकर पांडे के चार कंफर्म टिकट यात्रा से ठीक 24 घंटे पहले दोबारा वेटिंग में चले गए जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मामले में रेलवे ने विभागीय जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


दिवाकर पांडे ने 17 फरवरी को लालकुआं रेलवे स्टेशन से श्रीनगर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन के टिकट बुक कराए थे। प्रारंभ में वेटिंग में रहे ये टिकट 25 फरवरी को कंफर्म हो गए थे। 14 अप्रैल को यात्रा से एक दिन पहले अचानक टिकट दोबारा वेटिंग में चले जाने का मैसेज आया। इससे परिवार हैरान रह गया और रेलवे स्टेशन पर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार, टिकट रद्द कराने में भी दिक्कत आई। पहले कहा गया कि टिकट वहीं से रद्द होगा जहां से बना है। बाद में समय समाप्त होने की बात कहकर निरस्त करने से इन्कार कर दिया गया। इज्जतनगर मंडल के रेलवे पीआरओ डीएस चौहान ने इसे रेलवे के पीआरएस और आईआरसीटीसी के बीच डेटा चार्टिंग प्रक्रिया या ऑटो-कैंसिलेशन लॉजिक में गड़बड़ी का संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि एक बार टिकट कंफर्म होने के बाद वह दोबारा वेटिंग में नहीं जाता है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने इसे गंभीर मामला बताया है। उन्होंने आईआरसीटीसी पर शिकायत करने और लिखित शिकायत मिलने पर विभागीय जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed