फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conductor sacked

रोडवेज का कंडक्टर बर्खास्त

Thu, 23 Apr 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 23 Apr 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

परिवहन निगम ने एक कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया है। कंडक्टर पर इंटर की परीक्षा फर्जी संस्था से पास करने और उसकी मार्कशीट प्रस्तुत करने का आरोप है। एक और कर्मचारी पर ऐसी ही तलवार लटकी हुई है। वहीं, प्रदेश में ऐसे और मामले होने की आशंका है।

विज्ञापन


1989 से किशोरी राम संविदा पद पर रोडवेज में काम कर रहा है। वह काठगोदाम डिपो में तैनात है। 2013 में किशोरी राम को नियमित कर दिया गया। इसके लिए तब उसने इंटर की मार्कशीट प्रस्तुत की थी। इसके बाद परिवहन निगम प्रबंधन का एक आदेश आया, इसमें ऐसी संस्था के बारे में जानकारी दी गई, जो कि कथित तौर पर फर्जी है।
विज्ञापन


इसके बाद काठगोदाम डिपो में जांच शुरू हुई, तो उसमें किशोरी राम का नाम सामने आया था। मामले में किशोरी राम से स्पष्टीकरण मांगा गया। बहरहाल, अब सभी प्रक्रियाओं के बाद किशोरी राम को बर्खास्त कर दिया गया है, जिसकी पुष्टि एआरएम काठगोदाम पवन मेहरा ने की है। वहीं, एक और कर्मचारी पर भी ऐसी ही कार्रवाई की तलवार लटकने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में कर्मियों के पास है संस्था की मार्कशीट
किशोरी राम का कहना है कि जिस संस्था के माध्यम से उसने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उस संस्था की मार्कशीट पर प्रदेश भर में रोडवेज में 100 कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने संस्था की मान्यता के संबंध में सभी प्रपत्रों को प्रस्तुत किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed