फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Compost plant could not move even after four years

चार साल बाद भी एक कदम नहीं बढ़ पाया कंपोस्ट प्लांट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Compost plant could not move even after four years
हल्द्वानी। गौला रोखड़ में बनने वाला कंपोस्ट प्लांट बजट मिलने के चार साल बाद भी नहीं बन पाया है। यह प्लांट 2018 में स्वीकृत हुआ था और 2028 तक के लिए बनाया जाना था। यहां सात निकायों के कूड़े का निस्तारण होना है। 2028 के बाद इसकी क्षमता कम पड़ जाएगी। ऐसे में नगर निगम को या तो नया कंपोस्ट प्लांट लगाना होगा या इसकी क्षमता बढ़ानी होगी। ऐसा न भी किया गया तो कुछ निकायों को यहां कूड़ा डालने से रोकना होगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी में कंपोस्ट प्लांट सितंबर 2018 में स्वीकृत हुआ था। यह प्लांट 10 साल और 315 मीट्रिक टन प्रतिदिन कूड़े को लेकर डिजाइन किया गया है। चार साल बाद भी कंपोस्ट प्लांट नहीं बन पाया है जबकि नगर निगम हल्द्वानी का कूड़ा ही प्रतिदिन 120 मीट्रिक टन पहुंच गया है। अन्य निकायों के कूड़े को इसमें जोड़ लें तो अभी ट्रंचिंग ग्राउंड में 170 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन आ रहा है। अभी यहां रुद्रपुर नगर निगम का कूड़ा नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शासन ने सात निकायों का कूड़ा हल्द्वानी लाने के लिए योजना बनाई थी। यहां कंपोस्ट प्लांट बनाने की संस्तुति की गई थी। सितंबर 2018 में कंपोस्ट प्लांट स्वीकृत किया गया था। इसके लिए 19.05 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए गए थे। इस प्लांट की क्षमता एक दिन में 315 मीट्रिक टन के हिसाब से डिजाइन की गई थी। अभी ट्रंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन 170 मीट्रिक टन कूड़ा आ रहा है जबकि इसमें रुद्रपुर नगर निगम का कूड़ा शामिल नहीं है। रुद्रपुर के शामिल होने पर सात निकायों का कूड़ा 260 मीट्रिक टन प्रतिदिन के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार हुए टेंडर नहीं आई कंपनी
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी प्लांट स्वीकृत होने के समय से ही कंपोस्ट प्लांट के लिए टेंडर आमंत्रित कर रहा है। कई बार टेंडर करने, शासन से टेंडर की शर्तों को बदलवाने के बाद किसी कंपनी ने इसे लेकर टेंडर नहीं डाला। टेंडर नहीं पड़ने के बाद कमेटी ने लीगेसी वेस्ट और कंपोस्ट प्लांट को अलग-अलग कर दिया। इसके बाद लीगेसी वेस्ट के टेंडर डाले गए। एक कंपनी को यह टेंडर मिल गया है। छह महीने के अंदर इस कंपनी को ट्रंचिंग ग्राउंड को खाली करना है। इसके बाद यहां पर कंपोस्ट प्लांट लगाया जाएगा।

निकायों के कूड़े की स्थिति -
हल्द्वानी - 120
रुद्रपुर - 71.7
नैनीताल- 15.2
किच्छा - 16.1
लालकुआं - 2.9
भवाली - 2.9
भीमताल - 2.3
(नोट - सभी आंकड़े मीट्रिक टन में हैं।)
कंपोस्ट प्लांट लगने में एक साल का समय लगना तय
हल्द्वानी। नगर निगम ने अभी लीगेसी वेस्ट को हटाने का टेंडर किया है। लीगेसी वेस्ट हटाने वाली कंपनी को प्लांट लगाने के बाद छह महीने में ट्रंचिंग ग्राउंड साफ करना है। दो महीने तो प्लांट लगने में ही लग जाएंगे। ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटने के बाद ही यहां कंपोस्ट प्लांट लग पाएगा।
रुद्रपुर नगर निगम ने हल्द्वानी कूड़ा भेजने में असमर्थता जाहिर की है। रुद्रपुर नगर निगम का कूड़ा यहां नहीं आता है तो प्लांट की क्षमता कम नहीं पड़ेगी।
- डॉ. मनोज कांडपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed