कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भवाली के नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाईपास फेस-1 का कार्य 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास मार्ग को भी जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटक सीजन के समय पहाड़ जाने वाले वाहनों को बाईपास से भेजा जा सके।
PHOTOS: भवाली से कैंची धाम तक यातायात, कमिश्नर ने शटल सेवा का लिया जायजा; हेलिपैड स्थल का किया निरीक्षण
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:33 PM IST
सार
आयुक्त ने मंगलवार को भवाली से कैंची धाम तक यातायात, पार्किंग और शटल सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भवाली के नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाईपास फेस-1 निरीक्षण में लोनिवि अधिकारियों को कलमठ और चौड़ीकरण का काम गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन