फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complete all arrangements before Shivratri fair: Varuna

शिवरात्रि मेले से पहले पूरी कर ले सभी व्यवस्थाएं : वरुणा

Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Complete all arrangements before Shivratri fair: Varuna
भीमताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने भीमताल के पिनरों स्थित छोटा कैलाश में 25 से 27 फरवरी तक होने वाले महाशिवरात्रि मेले को लेकर विभागीय अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विभागीय अधिकारियों को मेले से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने लोनिवि नैनीताल के अधिकारियों को आना से पिनरों-जंगलियागांव तक सड़क पर पड़े मलबे को हटाने और सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया कि शासन से इस बार जिला पंचायत को मेले में व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया की अनुमति नहीं मिल पाई है। हालांकि डीएम ने शासन को अनुमति देने के लिए पत्र भेजा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत से टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां करने के लिए कहा है ताकि शासन से अनुमति मिलते ही टेंडर खोले जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने जल निगम और जल संस्थान को 15 फरवरी तक नए पेयजल पंपों को सुचारु कर सिद्धेश्वर बाजार तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से मेला स्थल पर दो एबुलेंस और दो शिविरों की व्यवस्था के साथ फायर ब्रिगेड से एक खड़ा करने को कहा है। साथ ही पुलिस अधिकारियों से 25 से 27 फरवरी तक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष उमेश पलड़िया ने बताया कि 25 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शिवरात्रि मेला शुरू होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे और 27 को भंडारे के साथ मेला संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि इस बार हाईटेक शौचालय और दुकानों की देखरेख का जिम्मा आदि कैलाश विकास समिति को सौंपा गया है। पलड़िया ने कहा कि आदि कैलाश मंदिर समिति का दायित्व मंदिर में पूजा-अर्चना कराने के साथ मंदिर की अन्य व्यवस्था करना होगा। वहां आदि कैलाश मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष त्रिलोचन पलड़िया, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, प्रेमबल्लभ बृजवासी, जीत सिंह सम्मल, चिराग बोरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed