फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complaints reached the public hearing, now the paths will open

Nainital News: जनसुनवाई में पहुंचीं फरियाद, अब खुल जाएंगे रास्ते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Complaints reached the public hearing, now the paths will open
हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में भूमि विवाद, लेन-देन, सरकारी गूल पर अतिक्रमण समेत कई समस्याओं को मौके पर ही हल कराया। उन्होंने फरियादियों से कहा कि वह अपनी शिकायत लेकर संबंधित विभाग के पास जाएं, यदि वहां समस्या हल न हो तो फिर उनके पास आएं।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति निवासी कुंदन सिंह गढ़िया ने आयुक्त को बताया कि भास्कर साह ने सरकारी गूल पर दीवार बनाकर सार्वजनिक रास्ता रोक दिया है। इस कारण लोगों को डेढ़ किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ रहा है। आयुक्त ने साह को सरकारी भूमि पर बनाई दीवार हटाने के लिए दो दिन का समय दिया। कहा यदि दीवार नहीं हटाई तो कार्रवाई होगी। चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी हंसा देवी ने कहा कि उन्होंने भीमनगर खरमासा निवासी विनोद पांडे को वर्ष 2018 में 1.62 हेक्टेयर भूमि बेची थी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के समय 89.29 लाख रुपये देने का आश्वासन किया था, लेकिन अब तक पैस नहीं मिला। आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद विनोद पांडे ने 18-18 लाख रुपये की पांच मासिक किश्तों में धनराशि महिला को देने का लिखित आश्वासन दिया। उमा अधिकारी ने आयुक्त को बताया कि भवन खरीदने के बाद संदीप दो लाख बकाया नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने धनराशि शीघ्र देने का लिखित आश्वासन दिया। सितारगंज निवासी दिशा गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने सिडकुल रोड वार्ड नंबर-दो में हेमंत बोरा से प्लॉट खरीदा था। रजिस्ट्री में 20 फुट का रास्ता दर्शाया था लेकिन हरीश जोशी नामक व्यक्ति ने उक्त रास्ते को बंद कर दिया है। आयुक्त ने हरीश जोशी को तलब कर जल्द रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed