फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complaint can be registered sitting at home, action will begin within 24 hours

घर बैठे कर सकेंगे शिकायत दर्ज, 24 घंटों के भीतर शुरू होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Complaint can be registered sitting at home, action will begin within 24 hours
Mobile001.jpg
हल्द्वानी। आपकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है, या अधिकारी सुन नहीं रहे हैं, तो इसकी शिकायत घर बैठे पोर्टल पर की जा सकेगी। पोर्टल पर शिकायत करने के 24 घंटे के भीतर शिकायत पर कार्रवाई होगी। डीएम खुद इस पोर्टल की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सरकारी अस्पतालों में रोगी/परिजनों को इलाज से संबंधित कोई समस्या होने पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब डीएम अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए एक शिकायती पोर्टल बनवा रहे हैं। पोर्टल बनकर तैयार है। इसका ट्रायल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पोर्टल में कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या, विभाग की शिकायत, अधिकारियों की शिकायत और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत भी कर सकता है। जिलाधिकारी खुद इसकी निगरानी करेंगे और संबंधित विभाग को शिकायत भेजेंगे। शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई इसका फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जिले का शिकायती पोर्टल बनकर तैयार है। इसका ट्रायल करवाया जा रहा है। जल्द ही इसे जिले के लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पोर्टल की जानकारी सभी विभागों के कार्यालय में भी अंकित की जाएगी। मैं शिकायती पोर्टल की खुद निगरानी करूंगा। -सविन बंसल डीएम नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed