{"_id":"6a2daf49c88ad43fdd0f9d28","slug":"competitions-in-cricket-running-and-vedic-chanting-were-held-nainital-news-c-238-1-ntl1001-127069-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: क्रिकेट, दौड़ और वेद पाठ की हुईं प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: क्रिकेट, दौड़ और वेद पाठ की हुईं प्रतियोगिताएं
Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। श्री राम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला में ग्रीष्मकालीन समर कैंप के तहत खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इनमें क्रिकेट, दौड़ और वेद पाठ शामिल हैं। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि रविवार को इसमें अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। शिक्षक दीपक कुमार, मोहन चंद्र, नंदा वल्लभ की ओर से ये प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। आयोजन में प्रबंधक प्रकाश चंद्र आर्या, अध्यक्ष पद्म सिंह रावत, प्रभात कुमार शर्मा, कैलाश, प्रभात कुमार, पूरन लाल, कल्पना मिश्रा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन