फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Communication service stopped for four hours in the district, 1.5 lakh consumers got upset

Nainital News: जिले में चार घंटे ठप रही संचार सेवा, डेढ़ लाख उपभोक्ता हुए परेशान

Tue, 09 Jul 2024 07:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 09 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Communication service stopped for four hours in the district, 1.5 lakh consumers got upset
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवा सोमवार दोपहर 2:30 बजे से ठप हो गई। इससे जिले में बीएसएनएल के करीब डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं का संचार संपर्क कटा रहा। कंट्रोल रूम में बीएसएनएल के फोन और लैंडलाइन भी शोपीस बने रहे जिससे आपदा प्रबंधन विभाग को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

संचार सेवा ठप रहने से सरकारी और निजी संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहा। संचार सेवा ठप होने से बीएसएनएल सिम वाले मोबाइल, लैंड लाइन, ब्रॉडबैंड शोपीस हो गए। शाम 7 बजे बाद दोबारा से संचार सेवा बहाल हुईं।
विज्ञापन

बीएसएनएल के डीजीएम भीम बहादुर ने बताया कि कालाढूंगी से पहले भारी बारिश के दौरान पुलिया क्षतिग्रस्त होने के साथ ही ओएफसी केबल बह गई। इस कारण दोपहर ढाई बजे से संचार सेवा ठप रही। बताया कि तकनीशियन की टीम ने शाम 6:30 बजे ओएफसी दुरुस्त कर सेवा बहाल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भू-स्खलन से गौलापार नहर को खतरा
हल्द्वानी। दो दिन से हो रही बारिश के कारण काठगोदाम पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गौलापार नहर में गिर रहा है। इससे नहर को खतरा हो गया है। बीतें दिनों गौलापार नहर की मरम्मत का कार्य किया गया। भूस्खलन से बचाव के लिए नहर को कवर किया गया है ताकि नहर ब्लॉक न हो लेकिन बरसात के चलते पहाड़ी से बोल्डर नहर में गिर रहे हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ सुभाष जोशी ने बताया कि गौलापार नहर को कवर कर मजबूत किया है। छोटे बोल्डर गिरने से नुकसान नहीं होगा। संवाद




अजय भट्ट ने गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हुए भू कटाव का किया निरीक्षण

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हो रहे भू कटाव का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। भट्ट ने बताया कि मूसलाधार बारिश से नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कई स्थानों पर नुकसान और जलभराव की स्थिति को लेकर जिला अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। सीएम पुष्कर धामी से भी इस संबंध में दूरभाष पर वार्ता हुई है। भट्ट ने कहा कि संबंधित विभाग बचाव करने के साथ नुकसान का आकलन कर रहे हैं ताकि समय पर मुआवजा दिया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed