फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Common consumer shopping in Naveen Mandi will be fined Rs 100

19 और 20 मई को भारी बारिश का अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Common consumer shopping in Naveen Mandi will be fined Rs 100
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने 19 और 20 मई को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश के अलावा कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 18 मई को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी जबकि 19 मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उतरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 20 मई को भी खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रतिघन्टे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे जिससे तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.2, न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 22 और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed