फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commissioner ordered to seal ten illegal construction works

कमिश्नर ने दस अवैध निर्माण कार्यों को सील करने दिए आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Commissioner ordered to seal ten illegal construction works
मुक्तेश्वर क्षेत्र में निरीक्षण कर जानकारी लेते कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को रामगढ़, मुक्तेश्वर और शीतलाखेत में निर्मित और निर्माणाधीन 30 कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर को मौके पर अवैध रूप से कराए जा रहे 10 निर्माण कार्य मिले। जिनके नक्शे प्राधिकरण से पास नहीं कराए गए थे। कमिश्नर ने अवैध रूप से बन रहे निर्माण कार्यों को नियमानुसार सील करने, चालान और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश जिला विकास प्राधिकरण सचिव को दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि जिस किसी व्यक्ति ने नियम विरुद्ध प्राधिकरण के अंतर्गत बिना नक्शे पास किए अवैध रूप से निर्माण किए हैं, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण के देखा कि बाहरी लोगों की ओर से जो भूमि का क्रय की जा रही है उनमें अनुमति ली जा रही है या नहीं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की जिस भी व्यक्ति या समूह की ओर से पहाड़ कटान का कार्य किया जा रहा है उनसे रॉयल्टी जमा कराई जाए। बिना अनुमति के सड़क कटान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, तहसीलदार नवाजिश खलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed