फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commission takes cognizance of attempt to rape lab operator

Nainital News: लैब संचालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में आयोग ने लिया संज्ञान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Commission takes cognizance of attempt to rape lab operator
हल्द्वानी। शहर में न्यूरोसर्जन की ओर से पैथोलॉजी लैब संचालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास और धमकी के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लिया है। मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा से फोन पर बात कर घटना में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि जिन डॉक्टरों को हम भगवान स्वरूप मानते हैं, उनकी ओर से गलत घटनाओं को अंजाम दिया जाएगा तो यह अत्यंत निंदनीय है। कहा कि पीड़िता के साथ यदि कहीं भी किसी भी प्रकार से गलत किया गया है तो आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए युवती को न्याय दिलाया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि यदि कार्य क्षेत्र में महिला सुरक्षित नहीं होगी तो परिवार में और समाज में महिलाओं के कार्य करने पर प्रश्नचिह्न खड़ा होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रकरण में स्पष्ट जांच करते हुए पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed