फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commerce merchants, joint commissioner Scope

व्यापारियों ने वाणिज्य कर ज्वाइंट कमिश्नर को घेरा

Tue, 12 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Tue, 12 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Commerce merchants, joint commissioner Scope
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तराखंड में वेट टैक्स में नये वित्तीय वर्ष से नई धाराओं को लागू करने के विरोध में वाणिज्य कर कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्वाइंट कमिश्नर हरीश भट्ट का घेराव किया। इस संबंध में मांगपत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के संरक्षक राजेंद्र फ र्सवान ने धारा 31 एवं धारा 51 को काला कानून बताते हुए कहा कि  व्यापारियों के ऊपर लगने वाला यह कानून किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और न ही लागू होने दिया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो बाजार भी बंद किया जाएगा। नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं महामंत्री विरेंद्र गुप्ता ने सी फार्म की समय सीमा घटाने एवं अपील में किसी भी प्रकार का अर्थ दंड लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन


कहा कि जब तक इन तीन प्रमुख मांगों का निराकरण नहीं हो जाता, तब तक किसी भी व्यापारी को किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया जाए। कोषाध्यक्ष गुरुचरण प्रिंस एवं उपाध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय ने मोबाइल सचल दल के इंचार्ज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह व्यापारियों को धमकाते हैं और बाहर से आने वाले सही माल में भी कमियां निकाल परेशान करते हैं जबकि प्रतिदिन रेलवे से आ रहे बिना टैक्स का माल  सांठगांठ कर लाखों रुपये के राजस्व का विभाग को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की मांगों के संबंध में  ज्वाइंट कमिश्नर भट्ट ने कहा कि तीनों मांगें शासन स्तर की है इनके समाधान के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मदन मोहन जोशी, गुरमीत सिंह, मेहबूब अली, चमन गुप्ता, राम प्रसाद कश्यप, मनोज चौहान, पीयूष गोयल, देवेश अग्रवाल, संजय वर्मा प्रदीप सब्बरवाल, शंकर भूटियानी, विनोद आनंद, भुवन जोशी, अमर जीत सिंह, जसवीर खनायत, जितेंद्र बर्गली, महेश जोशी, संदीप टंडन, धरमु गुप्ता, राजेन्द्र मुन्ना, नुसरत सिद्दीकी, हाजी नफ ीस, खीमा शर्मा आदि व्यापारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed