{"_id":"67a3c915840ace2cb3046143","slug":"commerce-department-students-will-tour-the-country-nainital-news-c-238-1-ntl1003-111611-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राएं करेंगी देश भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राएं करेंगी देश भ्रमण
Thu, 06 Feb 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राएं देश भ्रमण करेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भ्रमण का मकसद छात्रों में देश की विविधता, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, इतिहास और व्यावहारिक शिक्षण का अनुभव विकसित करना है।
वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने बताया विश्वविद्यालयों, सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत संस्थागत मेधावी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाना है। भ्रमण देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में कराया जाएगा ताकि छात्र-छात्राएं शोध, शिक्षा, नवाचार, संस्कृति आदि से परिचित हो सकें।
उन्होंने बताया कि इसके लिए इन दिनों एमकाम चतुर्थ सेमस्टर, बीकाम, बीकाम आनर्स चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना (शैक्षिक भ्रमण योजना) 2024 के लिए जो भी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करना चाहतें हैं, वे अपना प्रार्थनापत्र एवं पूर्व सभी सेमस्टर की अंकतालिकाओं की प्रति सात फरवरी तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। संवाद