फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Combined team raided the resort

संयुक्त टीम ने रिजॉर्टो पर की छापेमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Combined team raided the resort
रामनगर के रिजॉर्ट में छापेमारी करती हुई संयुक्त टीम। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। प्रशासन ने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर छह रिजॉर्ट, होम स्टे और गेस्ट हाउस संचालकों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। पर्यटन विभाग ने इन सभी को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि प्रशासन, पर्यटन, खाद्य और वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शिकायत पर हिम्मतपुर डोटियाल, सेमलखलिया, सावल्दे पश्चिमी और ढेला बंदोबस्ती में रिजॉर्ट, होम स्टे और गेस्ट हाउसों में मानकों की जांच की। यहां शिवनंदा, कॉर्बेट माई स्टिक, माया फॉरेस्ट रिजॉर्ट, पल्लवी होम स्टे, ढेला झिरना मिड वे होम स्टे, कॉर्बेट कॉटेज का निरीक्षण किया। इनका मानकों के अनुरूप पंजीकरण नहीं कराया गया था। पर्यटन विभाग की ओर से सभी को नोटिस दिया गया है। खाद्य विभाग ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा, वाणिज्य कर की दमयंती जंगपागी, खाद्य विभाग ने नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed