फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Combined rain washed up Aju final . And UK declared joint winners Secretariat

बारिश में धुला फाइनल ः कंबाइंड एजु. और यूके सचिवालय संयुक्त विजेता घोषित

Mon, 30 Mar 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Mon, 30 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Combined rain washed up Aju final . And UK declared joint winners Secretariat

हाईकोर्ट आफीशियल क्लब के सहयोग से खेली जा रही ज्यूडिशियल क्रिकेट कप प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वर्षा के चलते पूरा नहीं हो सका। इसके बाद आयोजकों ने कंबाइंड एजूकेशन और यूके सचिवालय देहरादून को संयुक्त विजेता घोषित किया। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार एमसी जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन



डीएसए मैदान में खेले गए फाइनल में कंबाइंड एजुकेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड सचिवालय देहरादून की टीम छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 28 रन पर थी कि बारिश शुरू हो गई। काफी देर के इंतजार के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो आयोजकों ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया। निर्णायक मो. अयूब व सिब्बन तथा स्कोरर एच. गंगोला थे। हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार एमसी जोशी ने विजेताओं को ट्राफी व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस दौरान क्लब अध्यक्ष एचएस जीना, सचिव जेके लखेड़ा, डीएसए महासचिव अजय साह, संजय पंत आदि थे। संचालन नवीन पांडे ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed