फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Colors of the weather... Heat in the mountains, fog in the fields stopped work

Nainital News: मौसम के रंग... पहाड़ में घाम, मैदान में कोहरे ने रोके काम

Sun, 31 Dec 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 31 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Colors of the weather... Heat in the mountains, fog in the fields stopped work
नैनीताल में खिली धूप 
हल्द्वानी/नैनीताल/चंपावत/टनकपुर/। शनिवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। जहां पूरा तराई और भाबर कोहरे के आगोश में नजर आया वहीं पहाड़ में चटक धूप खिली रही। हल्द्वानी शहर के एक छोर (रामपुर रोड पर) सुबह कोहरा तो दूसरे छोर (काठगोदाम की तरफ) धूप निकलीं। नैनीताल में भी चटक धूप खिली रही। चंपावत के पहाड़ी इलाकों में भी धूप और मैदानी इलाकों में इस सीजन में पहली बार कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे तक हल्द्वानी में रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, कमलुवागांजा तक घना कोहरा रहा। वहीं देवलचौड़ से नीचे और काठगोदाम से तिकोनिया तक धूप खिली थी। लोग गर्म कपड़ों में मुंह ढककर निकले। सड़कों में वाहन का आवागमन भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। दोपहर बाद एकबार फिर बादल छाने से ठिठुरन बढ़ गई। शाम करीब 7:30 बजे एक बार फिर से कोहरे ने दस्तक देकर आने वाले मौसम का मिजाज बता दिया। नैनीताल में धूप खिली हुई थी। हालांकि दोपहर बाद हल्के बादल छाने लगे थे। रात में फिर से आसमान खुलने लगा था और तारे नजर आने लगे थे। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 11 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन




चंपावत का हाल

सूखीढांग के बाद मौसम के रंग में अंतर देखने लगा। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट सहित चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिली रही। शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में शनिवार को सुबह कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड रही। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर-सूखीढांग के बीच कई जगह इतनी ज्यादा धुंध थी कि दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही। चालकों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। 10:30 बजे के बाद हल्की धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश के आसार नहीं, कोहरे ने बढ़ाई टेंशन

भाबर, मैदान में कोहरे कारण कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई है। लगातार दूसरे दिन कोहरा छाए रहने और हवा चलने से दिनभर ठिठुरन रही। शाम के समय एक बार फिर कोहरा उड़ता हुआ आया। ठंड के कारण तापमान 20 से छह डिग्री गिरकर शनिवार को 14.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।




पूर्वानुमान

पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को 88 प्रतिशत आर्दता रही। वहीं राज्य मौसम विभाग देहरादून के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ आदि जिलों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों के कई भागो में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है |






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed