फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   collision between tipper and canter in haldwani

भयानक सड़क हादसा: टिप्पर और कैंटर में जोरदार भिडंत, एक चालक गंभीर रूप से घायल...दूसरा फरार

Sat, 25 Nov 2023 07:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Nov 2023 07:55 AM IST
सार

हल्द्वानी-रामपुर रोड में शुक्रवार रात कैंटर और टिप्पर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
collision between tipper and canter in haldwani
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर रोड में शुक्रवार रात कत्था फैक्ट्री के पास में कैंटर और टिप्पर में भिड़ंत हो गई। हादसे में टिप्पर चालक बबलू (45) गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया है। घायल के सिर और पेट पर गंभीर चोट आई है और हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कत्था फैक्ट्री के पास वाहन संख्या यूके 04 CA 3183 और वाहन संख्या यूके 04 CB 3649 आपस में भिड़ गए। हादसे में मुजफ्फनगार निवासी टिप्पर चालक बबलू को गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।  
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुशील जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को टिप्पर से बहार निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को भी खुलवाया। बताया जा रहा है कि कैंटर और टिप्पर की तेज स्पीड होने के कारण जोरदार भिड़ंत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed