फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Collection agent beaten with sticks and rods, suffered broken bones; FIR registered against four people

Nainital News: कलेक्शन एजेंट को लाठी-डंडों से पीटा हड्डी तोड़ी, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Collection agent beaten with sticks and rods, suffered broken bones; FIR registered against four people

विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपीनगर में हिमालया फार्मा निवासी कलेक्शन एजेंट हरेंद्र सिंह बिष्ट पर आठ दिसंबर को जानलेवा हमला कर दिया गया। दो कारोबारियों ने टीपीनगर स्थित अपने गोदाम में अपने साथियों के साथ युवक को इतना पीटा कि उसकी हाथ की हड्डी तीन जगह से टूट गई। हल्द्वानी कोतवाली में शुक्रवार रात ट्रांसपोर्ट कारोबारी सहित अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिवाजी नगर हिमालया फार्म रामपुर रोड निवासी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि टीपीनगर के गली नंबर एक स्थित नैनीताल ट्रांसपोर्ट में कलेक्शन एजेंट हैं। 8 दिसंबर की रात ड्यूटी से घर लौटे ही थे कि अचानक से ट्रांसपोर्ट कारोबारी मुकेश भट्ट निवासी पुरानी आईटीआई बरेली रोड गौजाजाली ने ट्रांसपोर्ट नगर पर बुलाया। जब वह पहुंचा तो वहां कारोबारी सौरभ अग्रवाल निवासी रामबाग कॉलोनी रामपुर रोड के साथ संतोष बिष्ट निवासी गौजाजाली बरेली रोड और रिहान निवासी लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा के अलावा 10 से 12 युवक थे।
विज्ञापन

इन लोगों ने हरेंद्र को खींचा और गोदाम में ले गए। एक टायर के बीच फंसाकर पीटना शुरू कर दिया। लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। इससे उसके बाएं हाथ की हड्डी टूटकर दिखने लगी। निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि गंभीर चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी, शांतिभंग सहित अन्य धाराओं में मुकेश भट्ट, सौरभ अग्रवाल, संतोष बिष्ट, रिहान और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed