फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   coldwave will do harmless for two days

दो दिन शीतलहर करेगी बेहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
coldwave will do harmless for two days
हल्द्वानी। दो दिन तक शीतलहर हाल बेहाल करेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में पाला पड़ने की संभावना जताई है। शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश ने सर्दी से राहत दी। हल्द्वानी अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री सेल्सियस कम रहे। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि चार और पांच फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की संभावना है। बताया कि दो दिनों तक रात का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम होने के कारण शीतलहर चलेगी। दो दिन बाद दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed