{"_id":"655adeb80a40cb9f590692e4","slug":"cold-increased-in-nainital-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: नैनीताल में बादलों का डेरा, तापमान में आई भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: नैनीताल में बादलों का डेरा, तापमान में आई भारी गिरावट
Mon, 20 Nov 2023 09:51 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:51 AM IST
सार
उत्तराखंड के नैनीताल में आज को ठंड में इजाफा हुआ है। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर बाद बादल छंटने से हल्की धूप खिली।
विज्ञापन
नैनीताल में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल में बीते कुछ दिनों सामान्य चल रहे मौसम के बाद आज को नगर की ठंड में इजाफा हुआ। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर बाद बादल छंटने से हल्की धूप खिली। वहीं, रविवार को भी नैनीताल में ठंड थी। दिन में भी अधिकतर बादल छाए रहे। इससे धूप के दर्शन कम हुए।
विज्ञापन
रविवार की शाम से ठंड में खासा इजाफा हो गया। यहां घूमने आए सैलानी गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। विभिन्न स्थानों पर लोग आग सेंकते नजर आए। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच के प्रसारण के दौरान शाम और रात में अलाव की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन