फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CO of Tanakpur will receive Excellence Award 2019

टनकपुर के सीओ को मिलेगा एक्सीलेंस अवार्ड 2019

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
CO of Tanakpur will receive Excellence Award 2019
एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुने गए सीओ टनकपुर विपिन चंद्र पंत
हल्द्वानी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुकदमों में बेहतरीन जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों को दिए जाने वाले एक्सीलेंस अवार्ड की घोषणा कर दी है। इस सूची में उत्तराखंड से सीओ विपिन चंद्र पंत का नाम भी शामिल है। पंत इस समय टनकपुर के सीओ हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 12 अगस्त को जारी सूची में देश के 96 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के भतकोट गंवाई चौखटिया के रहने विपिन चंद्र 1989 में पुलिस उपनिरीक्षक के तौर पर भर्ती हुए थे। 2009 में उन्हें निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया। 2019 में उनका प्रमोशन सीओ के पद पर हुआ। विपिन चंद्र पंत उत्तराखंड के अलावा दस साल तक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में सेवा दे चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें दो बार सराहनीय सेवा पदक मिल चुका है।
विज्ञापन

लाडली हत्याकांड और संजना हत्याकांड में अभियुक्तों को हुई फांसी की सजा
नैनीताल जिले में लाडली हत्याकांड और संजना हत्याकांड की जांच विपिन चंद्र पंत ने की थी। दोनों मुकदमों में अदालत अभियुक्तों को फांसी की सजा सुना चुकी है। उन्होंने बताया कि संजना हत्याकांड में उन्होंने डीएनए की जांच करावाई थी। इस मुकदमे में 57 लोगों का डीएनए हुआ था लेकिन एक डीएनए मैच कर गया। लाडली हत्याकांड में भी डीएनए जांच के आधार पर अभियुक्त को सजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed