{"_id":"63601b673d2f9b516d1ce4a3","slug":"cm-took-feedback-from-bjp-workers-haldwani-news-hld4804642138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लिया फीड बैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लिया फीड बैक
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करें। इससे पूर्व उन्होंने जगदंबा नगर सड़क और एसबीआई से मुखानी तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने दोनों योजनाओं से संबंधित जानकारी दी।
सीएम ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर फीड बैक लिया। इसमें सरकारी कामकाज की स्थिति से लेकर समस्याओं और मांगों पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में खराब सड़क से लेकर खनिज की अलग-अलग रायल्टी का मुद्दा और दिक्कतों को कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष रखा। बताया कि खनिज की रायल्टी अलग-अलग है। इस वजह से खनन कारोबारी खनिज निकासी के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। खनिज निकासी से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नशे की समस्या उठाई और कहा कि यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि जल जीवन मिशन की योजना बेहतर है, अगर इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाए तो जलसंकट दूर हो सकता है।
बैठक में लावारिस पशुओं का मामला और दिक्कतों का मामला भी उठा। एक कार्यकर्ता ने इसके लिए गौशाला बनाने की मांग की है। बेतालघाट में पेयजल की समस्या भी सीएम के सम्मुख रखी गई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमंत द्विवेदी, मजहर नईम नवाब, पान सिंह मेवाड़ी, बसंत सनवाल, समीर आर्या, प्रमोद तोलिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।