{"_id":"576591c34f1c1bb26511f6df","slug":"cm-sting-case-filed-by-the-cbi-replied","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम स्टिंग प्रकरण में सीबीआई ने जवाब किया दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम स्टिंग प्रकरण में सीबीआई ने जवाब किया दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण पर सीबीआई ने शनिवार को अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इस प्रकरण पर अब सुनवाई 20 जून को होगी।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाईकोर्ट में पूर्व में याचिका दायर की थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने सीबीआई की ओर से स्टिंग ऑपरेशन प्रकरण में प्रारंभिक जांच किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए उसे निरस्त करने की मांग की थी।
याचिका में कहा था कि राष्ट्रपति शासन के दौरान 2 अप्रैल 2016 को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग आपरेशन की जांच की संस्तुति की थी। पूर्व में कोर्ट ने सीएम को जांच में सहयोग करने के निर्देश देते हुए सीबीआई को आदेशित किया था कि वह इस प्रकरण पर बलयुक्त कार्यवाही नहीं करेगी। कोर्ट ने पूर्व में 20 जून की तिथि नियत करते हुए सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा था। कोर्ट के आदेश के क्रम में सीबीआई की ओर से अपना जवाब दाखिल कर दिया गया है। मामले की सुनवाई 20 जून को होगी।